छपरा, जनवरी 30 -- सुरक्षा को ले प्रशासन अलर्ट मोड में जांच के बाद ही दिया जा रहा ह प्रवेश छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर के मध्य में स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में शुक्रवार को सामान्य दिनों की तुलना में कुछ अलग ही माहौल नजर आ रहा है। न्याय की इस सबसे बड़ी इमारत के हर कोने पर सुरक्षा की सख्त पहरेदारी दिख रही थी। बीते तीन दिनों से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। राज्य के कुछ जिलों में अदालतों को उड़ाने की मिली धमकियों के बाद सारण जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।सारण व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार से लेकर अंदरूनी परिसर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर प्रवेश द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती हर प्रवेश द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल की...