बलरामपुर, अगस्त 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट सीएडब्ल्यू में पेशकार के पद पर कार्यरत अर्चना सिंह सोमवार को धुसाह गांव स्थित किराए के कमरे में मृत मिलीं। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दूध देने पहुंचा व्यक्ति लौट गया। इसकी जानकारी मकान मालिक अधिवक्ता ओंकार नाथ पांडेय को हुई तो उन्होंने न्यायालय परिसर पहुंचकर कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को सूचना दी। न्यायालय कर्मचारियों ने अर्चना के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यूपी-112 को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। अंदर अर्चना अचेत अवस्था में पाई गई। पुलिस और अधिवक्ताओं ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवा बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बत...