फरीदाबाद, अगस्त 22 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। गुमशुदगी के बाद बरामद की गई 14 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को अदालत परिसर की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम की खिड़की से बाहर छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वह सीधे जमीन पर गिरने के बजाय भूतल पर बने टिनशेड के ऊपर जा गिरी। तेज आवाज होने पर अदालत परिसर में मौजूद वकील और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी को टिनशेड से नीचे उतारकर गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार किशोरी डबुआ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। कुछ दिन पहले वह घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर डबुआ थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी बुआ के घर चली गई थी。 यह भी पढ़ें- गर्भवती होने का पता चलते ही घबराई नाबालिग,...