नई दिल्ली, जुलाई 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या मामले में आए न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे न्याय, कानून, संविधान और जनता की जीत बताया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर मुख्य अभियुक्त ताहिर हुसैन को राजनीतिक संरक्षण देने तथा कांग्रेस नेतृत्व पर भी दंगों के दौरान भड़काऊ माहौल बनाने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया है।भाटिया ने कहा कि दिल्ली दंगों को लेकर आया फैसला ऐतिहासिक है। अभी पूरा निर्णय सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है और उसका अध्ययन नहीं हो पाया है, लेकिन जो टिप्पणियां अब तक सामने आई है, उससे काफी स्थिति साफ हो जाती है। यह भी पढ़ें- फैसले ने साबित किया आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के दोषियों को सजा मिली - भाजपा भाटिया ने ...