बांका, फरवरी 26 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव से पुलिस ने एक अदालती वारंटी गुंजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया की वारंटी गुंजेश कुमार बहुत दिनों से फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...