मिर्जापुर, जून 18 -- सचित्र-20 मिर्जापुर। अदाणी फाउंडेशन ने पड़री स्थित अडानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर में डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स के प्रथम बैच का शुभारंभ किया। यह पहल ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अदाणी फाउंडेशन के वरिष्ठ अधिकारियों ने नामांकित प्रतिभागियों के साथ संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्य एवं करियर संबंधी आकांक्षाओं पर चर्चा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम सागर भारती,व्यासजी बिंद,राम सिंह राणा, राजेश प्रजापति,अदाणी फाउंडेशन की टीम के सदस्य, 40 से अधिक नामांकित प्रतिभागी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...