मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- मड़िहान, (मिर्जापुर)। मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरी स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट परिसर में रविवार की सुबह डीएनआर कंपनी के मालिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। असम निवासी 45 वर्षीय मधुकर ददरी में बन रहे अदाणी पावर प्लांट में बतौर कॉन्ट्रैक्टर काम कर रहे थे। उनकी कंपनी डीएनआर प्लांट में निर्माण कार्य करा रही थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे मधुकर कंपनी परिसर में ही थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए। मौके पर मौजूद कंपनी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मड़िहान थाना पुलिस सीएचसी पहुंच ...