कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलीटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में शनिवार को अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस कंपनी पहुंची। कानपुर के साढ़ स्थित कंपनी के संयंत्र में नौकरी के लिए प्रदेशभर से छात्र पहुंचे थे। इनमें से 45 छात्रों का चयन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में इटावा, कन्नौज, घाटमपुर, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, हमीरपुर, झांसी, बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर आदि जिलों से 550 छात्र-छात्राएं पहुंचीं थी। अप्रेंटिसशिप के पदों के लिए मैकेनिकल व प्रोडक्शन इंजीनियरिंग ट्रेड के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड के साथ Rs.1500 अलग रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निःशुल्क परिवहन व सब्सिडाइज्ड भोजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का प्रशिक्ष...