अदला-बदली से कुछ नहीं होगा; एसपी के हटने पर भी नहीं रुके तेजस्वी, राजद के मार्च में छात्रों को न्योता
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 18 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का लोकभवन मार्च बुधवार को पटना में होगा। सीवान में पिछले महीने छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से गोली चलाने के विरोध में इस मार्च का आयोजन किया गया है। आरजेडी के प्रदर्शन से एक दिन पहले मंगलवार को सम्राट सरकार ने सीवान के एसपी पूरन कुमार झा को पद से हटाकर उन्हें मुख्यालय बुला लिया। हालांकि, इसके बावजूद तेजस्वी के तेवर कम नहीं हुए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अदला-बदली (ट्रांसफर) से कुछ नहीं होगा, एसपी का निलंबन चाहिए। वहीं, तेजस्वी ने पटना में आंदोलन कर रहे युवा छात्र और अन्य बेरोजगारों को भी राजद के लोकभवन मार्च में आने का खुला न्योता दिया है। राजद का लोकभवन मार्च बुधवार, 19 अगस्त को सुबह 10 बजे पटना के जेपी गोलंबर से शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.