मिर्जापुर, अगस्त 30 -- चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। चुनार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा एक बार फिर उफान पर है। पिछले सप्ताह आई बाढ़ के मुकाबले इस बार गंगा का जलस्तर एक फीट ज्यादा बढ़ गया है। शीतला धाम अदपुरा गंगा घाट डुब गया है। क्षेत्र के निचले इलाकों में फिर से बाढ़ का खतरा मंड़राने लगा है। गंगा किसानों की फसलों को बर्बाद करने पर आतुर दिख रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। चुनार के बालू घाट पर निर्माणाधीन सीढ़ियां डूब गई हैं। अगर इसी रफ्तार से गंगा का पानी बढ़ता रहा। यह भी पढ़ें- UP Floods: गंगा में प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक दबाव बढ़ा, चार सेमी प्रति घंटा बढ़ रहा जलस्तर तो जल्द ही ग्रामीण इलाकों में भी गंगा का पानी घुस सकता है। खेतों में बोई गई मिर्च ...