जहानाबाद, मई 7 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सूरजपुर पंचायत अंतर्गत अदरखी बीघा गांव में लकड़ी तोड़ने के दौरान एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती की पहचान सकीना के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के बगीचे में हाल ही में आई तेज आंधी और बारिश के कारण एक भारी लकड़ी का टुकड़ा पेड़ पर टूटकर लटक गया था। सकीना उसी लकड़ी को काटकर नीचे गिराने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान अचानक भारी लकड़ी का टुकड़ा उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह लकड़ी को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- अदरखी बिगहा में लकड़ी तोड़ने के दौरान युवती घायल परिजनों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हुलासगंज में भर्ती कराया गया। वहीं, प्...