नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- अदरक-लहसुन का पेस्ट लगभग हर रसोई का जरूरी हिस्सा बन चुका है। कई लोग बाजार से इसका सैशे या फिर पूरी शीशी ही खरीद लेते हैं लेकिन कई लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं। बाजार वाले अदरक-लहसुन पेस्ट में काफी मिलावट पाई गई थी, इसके बाद से लोग इसे घर पर बनाने लगे हैं। हालांकि, घर पर बनने वाला पेस्ट बाजार जैसा स्वादिष्ट नहीं बन पाता लेकिन इसके पीछे का कारण है उसका गलत रेशियो। जी हां, अगर आप अदरक-लहसुन का पेस्ट सही अनुपात के साथ बनाते हैं, वह परफेक्ट स्वाद वाला बनेगा और आपको मार्केट जैसा टेस्ट भी मिलेगा। तो चलिए आपको इसका सही रेशियो और स्टोर करने का तरीका बताते हैं।अदरक-लहसुन पेस्ट के लिए कितना रेशियो होगा सही अदरक-लहसुन का पेस्ट बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है बस आपको सही अनुपात का पता होना चाहिए और उसी के अनुसार दोनों चीजें...