नई दिल्ली, मई 11 -- अदरक-लहसुन का पेस्ट भारतीय और एशियाई खाने में खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने पर खाने का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। ये पेस्ट किसी भी साधारण डिश में एक तीखी और सोंधी खुशबू का काम करता है। जब इसे तेल या घी में भूना जाता है, तो यह 'कैरामलाइज' होकर खाने को एक बेहतरीन रंग और महक देता है। वैसे तो ये पेस्टबाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन घर पर बनाने पर इसका टेस्ट काफी फ्रेश आता है। कुछ लोग इसे घर पर बनाते हैं लेकिन शिकायत करते हैं कि ये बहुत जल्दी काला हो जाता है। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं घर पर परफेक्ट अदरक लहसुन का पेस्ट बनाने का तरीका। इसी के साथ यहां हम इस पेस्ट को महीनेभर तक स्टोर करने का तरीका बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- बासी रोटी से बनाएं हलवाई वाले गुलाब जामुन, खाकर हर कोई मांगेगा रेसिपीअदरक लहसुन का...