नई दिल्ली, अगस्त 19 -- मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को गले में खुजली, खराश और सूखी खांसी की परेशानी होने लगती है। खासकर रात के समय लगातार खांसी आने से कई बार नींद भी खराब हो जाती है। ऐसे में कुछ लोग तुरंत दवा लेने के बजाय घर में मौजूद चीजों से बनी गर्म ड्रिंक लेना पसंद करते हैं। दादी मां के समय से ऐसे कई घरेलू नुस्खे घरों में आजमाए जाते रहे हैं। इन्हें बनाना भी बहुत आसान होता है और इनके लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती। आज हम ऐसी ही एक सिंपल ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जिसे गले में हल्की परेशानी होने पर जरूर ले सकते हैं।दादी मां के इस नुस्खे के लिए चाहिए ये चीजें एक कप पानी, मुलेठी का छोटा टुकड़ा, आधा चम्मच सौंफ और एक चुटकी धनिया चाहिए। स्वाद के लिए चाहें तो थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। यह भी पढ़ें- डॉक्टर के सामने डर या शर्म छोड़ ...