चाईबासा, फरवरी 27 -- चाईबासा। अदरक और हल्दी की खेती से किसानों को सशक्त किया जाएगा। खेती से न केवल उनके खेतों का दायरा बढ़ाया जाएगा, बल्कि इसके उत्पादन और बिक्री से उनकी आर्थिक स्थिति को भी सशक्त बनाया जाएगा। बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिला उद्यान विभाग के द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत अदरक और हल्दी की खेती के लिए 60 किसानों को चिन्हित किया गया है। ये किसान जिले के विभिन्न प्रखंडों से हैं। जिला उद्यान विभाग के द्वारा 53 हेक्टेयर भूमि पर अदरक की खेती तथा 15 हेक्टेयर भूमि पर हल्दी की खेती की जाएगी। इस खेती के लिए सभी संसाधन तथा तकनीक विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। यहां तक इन फसलों के निकलने के बाद विभाग के द्वारा अन्य तकनीकी जानकारी भी दी जाएगी, ताकि पौधे सशक्त रहे और अच्छे फसल की पैदावार को दे सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.