छपरा, अप्रैल 23 -- छपरा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती गुरुवार को जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने अपनी वीरता और रणनीतिक कौशल से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल 1777 को भोजपुर जिले के जगदीशपुर में जन्मे कुंवर सिंह बचपन से ही तेजस्वी और साहसी थे। उन्होंने कहा कि जब अंग्रेजों ने भारतीयों पर अत्याचार बढ़ाया और उनकी जमीन-जायदाद हड़पनी शुरू की, तब कुंवर सिंह ने संघर्ष का बिगुल फूंका और अपनी तलवार के दम पर फिरंगियों को खदेड़ने का काम किया। यह भी ...