कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर ब्लॉक के बबुरा प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और वसंत पंचमी मनाई गई। इस दौरान नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। वसंत पंचमी का महत्व भी बच्चों को बताया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सरोज ने कहा कि नेताजी अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक थे। शिक्षिका तपस्या भारती ने कहा कि पुण्य कर्मों के बदौलत ही नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। शिक्षक विपिन सिंह ने कहा कि नेताजी के निर्भीक नेतृत्व, अनुशासन व स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय योगदान को कभी बिसराया नहीं जा सकता है। उन्होंने देशवासियों में आत्मबल के साथ स्वाभिमान का संचार किया था। उनका जीवन, विचार और पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा तथा कर्तव्यपथ पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.