कन्नौज, मई 25 -- तालग्राम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के अदमापुर गांव में रविवार देर रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर शराब पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब एक बजे परिवार के कुछ लोग घर के सामने बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान परिवार के ही अन्य लोगों ने शराब पीने का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चलाए। मारपीट में एक पक्ष से रामवीर उर्फ गब्बर (41), हंसराज...