अथर्व व तेजस्वी ने जीता स्वर्ण पदक
कानपुर, जून 1 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय ओपन क्योरुगी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और तीन कांस्य पदक समेत कुल आठ पदक जीते हैं।प्रतियोगिता में अथर्व और तेजस्वी त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। ऋषभ, शिवशांत और अद्विका राणा ने रजत पदक जीता। श्रेष्ठ दीक्षित, आराध्या और वेदांत ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बधाई दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, दिनेश दीक्षित, बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, प्रदीप सिंह चौहान, आलोक गुप्ता, प्रयाग सिंह ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- नेशनल ताइक्वांडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.