मिर्जापुर, जून 5 -- मिर्जापुर,संवाददाता। सिटी ब्लाक के जसोवर पहाड़ी स्थित स्पोटर्स स्टेडिम में खिलाड़ियों को कुश्ती लड़ने और कबड्डी खेलने की सुविधा मिल सकेगा। इसके साथ ही अधुनिक जिम-पॉवर लिफ्टिंग हॉल के साथ ही स्टेडियम की खाली उबड़-खाबड़ पहाड़ पत्थर को समतल बनाने के लिए मिट्टी की भराई और हरी घास लगाने के लिए भी मांग प्रस्ताव में किया गया है। इन कार्यों को कराने के लिए जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से प्रस्ताव बना कर खेल निदेशालय उप्र लाखनऊ को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कराया जाएगा। स्पोटर्स स्टेडियम का निर्माण जसोवर पहाड़ी पर लगभग 12 एकड़ भूमि पर निर्माण कराया गया है,लेकिन अभी तक बमुश्किल छह एकड़ भूमि पर ही स्टेडियम निर्माण और मैदान बनाया जा सका। यह भी पढ़ें- कुश्ती हॉल के निर्माण की प्रक्रिया को रोकने की मांग लगभग आध...