मुरादाबाद, जून 8 -- नगर स्थित कृष्णावती बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण पूरा होने के बाद खेल गतिविधियां फिर से शुरू हो गई है। रविवार को पूजा अर्चना के बाद इसका शुभारंभ किया गया। नगर के तहसील रोड स्थित कृष्णावती बैडमिंटन हॉल के नवीनीकरण के तहत आचार्य रिक्की शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बैडमिंटन हॉल को नए सिरे से तैयार किया गया है। रंग-रोगन के साथ खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल स्तर को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक खेल मैट, कैमरे और फ्लोरिंग लगाई गई है। नई रोशनी और बदली फ्लोरिंग के कारण बैडमिंटन हॉल का स्वरूप अधिक आकर्षक दिखाई दे रहा है। क्लब अध्यक्ष अचल कुमार बिश्नोई ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधा और खेल स्तर को बेहतर बनाने के लिए बैडमिंटन हॉल का नवीनीकरण किया गया है। इस कार्य को पूरा करने के लिए बैडमिं...