सोनभद्र, जुलाई 15 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) मनीष कुमार ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में एबी-स्कैन मशीन एवं यूवीएम मशीन का उद्घाटन किया। यूबीएम स्कैन मशीन के माध्यम से आंख में प्रत्यारोपित किए जाने वाले कृत्रिम लेंस (आईओएल) की पावर का बिल्कुल सटीक कैलकुलेशन किया जा सकेगा, जिस से मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद मरीजों की चश्मे पर निर्भरता कम हो जाएगी और वे 'स्पेक्टेकल-फ्री विज़न' यानी बिना चश्मे के साफ और बेहतर दृष्टि का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही, नई एबी-स्कैन मशीन के माध्यम से आंख के पिछले हिस्से, विशेषकर रेटिना और ऑप्टिक नर्व से जुड़ी गंभीर व जटिल बीमारियों की शुरुआती दौर में ही पहचान संभव हो पाएगी एवं आंखों की गंभीर बीमारियों के मामले में समय पर सटीक डायग्नोसिस होने से मरीजों को सही वक्त पर सही इलाज मिलेगा। इस अवसर ...