सोनभद्र, मई 22 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। वार को अत्याधुनिक ट्रैक हापर का सफल ट्रायल कर एक बडी उपलब्धि हासिल किया है। इस उपलब्धि से एक बार में बिना बोगी को अलग किये 20 बोगी खाली किया जा सकेगा। इससे समय व पैसों की बचत होगी। क्योकि इसके चालू हो जाने से मेन्टीनेंश का खर्च भी कम आयेगा। ओबरा ब ताप विद्युत गृह में यह अत्याधुनिक सिस्टम नही लगा है। इसके बजाय वैगन ट्रिपलर लगाया गया है, जिसमें एक एक बोगी को अलग कर उसे भारी भरकम मशीन से पलटा जाता है, जिससे समय तो अधिक लगता ही है साथ ही साथ मेन्टीनेंश में भारी भरकम खर्च भी आता है। इसके साथ ही बोगी को अलग करने में कई बार श्रमिक दुर्घटना में घायल भी हो जाते है। यह नई प्रणाली पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार के दुर्घटना की आंशका भी नही रहती है। इस सिस्टम में रेलवे की बोगी में लगे गेट को खो...