गया, जून 14 -- केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गया जिले के खिजरसराय प्रखंड क्षेत्र में स्थापित होने वाला एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बिहार के औद्योगिक और तकनीकी विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि 15 जून सोमवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा रखी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस केंद्र के निर्माण पर करीब 172 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे जबकि भवन निर्माण पर करीब 84 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्र की बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें- अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी सेंटर से युवाओं को मिलेगा रोजगार : मांझीहर वर्ष 10 हजार युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्रीय मंत्री जीतनराम...