फतेहपुर, दिसम्बर 31 -- बहुआ। नगर वासियों को वर्ष 2026 में दो नई सौगात मिलने जा रही हैं। जिससे लोगो को खासी राहत मिल सकेगी, क्षेत्र में गौशाला सहित अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसके बाद इसे हैंडओवर कर लोगो को राहत दिलाई जाएगी। गौशाला का निर्माण होने से जहां अन्ना के आतंक से होने वाली दुर्घटनाओं पर वीराम लग सकेगा वहीं गेस्ट हाउस का निर्माण होने से सामाजिक आयोजनों के लिए लोगो को भटकना नहीं पड़ेगा। लंबे समय से अन्ना की अराजकता के कारण आए दिन कोई न कोई मार्ग दुर्घटना का शिकार हो जाता था। जिससे निजात दिलाए जाने के लिए दो बीघे जमीन पर डेढ़ करोड़ की लागत से गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है। बताते हैं कि इस नवीन गौशाला का निर्माण मार्च तक पूरा किए जाने का अनुमान है। जिसके बाद मार्ग पर छुट्टा घूमने वाले अन्ना मवेशि...