अत्याधुनिक कार-टी कोशिका चिकित्सा से 65 वर्षीय मरीज ने दी गंभीर रक्त कैंसर को मात
देहरादून, अगस्त 20 -- देहरादून। मैक्स अति-विशिष्ट (सुपर स्पेशलिटी) अस्पताल, साकेत के चिकित्सकों ने देहरादून के रहने वाले एक 65 वर्षीय मरीज का अत्याधुनिक 'कार-टी कोशिका चिकित्सा' के जरिए सफल इलाज किया है। शरद चंद्र झलियाल नामक यह मरीज आक्रामक और बार-बार उभरने वाले रक्त कैंसर (डिफ्यूज लार्ज बी-कोशिका लिंफोमा) से पीड़ित थे। इस नई उपचार तकनीक के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और वर्तमान में उनके शरीर में कैंसर के कोई लक्षण नहीं हैं। शरद चंद्र को साल 2020 में पहली बार इस गंभीर रक्त कैंसर का पता चला था। उन्होंने मुंबई में रसायन चिकित्सा (कीमोथेरेपी) के छह चक्र भी पूरे किए थे, लेकिन कुछ समय बाद बीमारी दोबारा लौट आई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्नत कोशिका चिकित्सा के लिए भर्ती किया गया, जहां मुख्य उपचार से पहले उन्हें प्रारंभिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.