अत्याधुनिक इंटरलाकिंग रुप में तब्दील होगा डीजल कालोनी बी-11 रेलवे फाटक
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुं़डा डीजल कोलानी बी-11 रेलवे फाटक को अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक्स इंटरलाकिंग से जोडा़ जाएगा। इसके लिए शनिवार को एडईएन, पी डब्ल्युआई समेत अधिकारियों का एक दल ने रेलवे फाटक का निरीक्षण किया। जल्द ही यह फाटक अत्याधुनिक इलेक्ट्रोनिक्स इंटरलॉकिंग रेलवे फाटक के रुप में तब्दील हो जाएगा जिससे रेलवे फाटक में यातायात की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। मौजूदा समय में यह फाटक मैन्युअल फाटक के रुप में काम कर रही है। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेेल मंडल में रेलवे मैन्युअल फाटकों को अत्याधिुनक इंटरलाकिंग सिस्टम में बदलने का अभिायन चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.