मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- कांटी। मध्य विद्यालय कांटी कस्बा व मध्य विद्यालय कलवारी के 1000 बच्चे अत्याधुनिक आईटीसी लैब में डिजिटल कंप्यूटर व एआई की पढ़ाई करेंगे। एनटीपीसी कांटी के सीएसआर मद से दोनों स्कूलों में बनी अत्याधुनिक आईटीसी लैब का शनिवार को विधायक अजीत कुमार ने उद्घाटन किया। मौके पर सभापति दिलीप कुमार, एनटीपीसी के एजीएम (मानव संसाधन) महेश कुमार सुथार, डीजीएम (मानव संसाधन), एचएम समेत शिक्षक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...