बक्सर, मार्च 14 -- पेज चार पर फ्लायर ----- कथा कृष्ण लीलाओं की कथा सुना हजारों श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया कोरानसराय में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे फोटो संख्या- 15, कैप्सन- शनिवार को कोरानसराय में श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करती कथावाचिका अंजनी गोस्वामी। डुमरांव, संवाद सूत्र। कोरानसराय स्थित राधेकीर्तन ब्रह्म बाबा परिसर में आयोजित श्री श्री 108 विराट श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथावाचिक विदुषी अंजनी गोस्वामी ने भगवान कृष्ण के जन्म व लीलाओं की कथा सुनाकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और नंद के आनन्द भयो, जय कन्हैयालाल की जय से गूंजायमान हो उठा। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष क...