प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 21 -- राज्यसभा में उप नेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी के नगर आगमन पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भुपियामऊ चौराहे पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यदि आज नाइंसाफी होती है, अन्याय होता है, अत्याचार होता है उसके खिलाफ सबसे मजबूत आवाज पूरे हिन्दुस्तान में कोई है तो वो है राहुल गांधी। जंतर मंतर पर चले पैलेट गन से घायल साहिल को लेकर राहुल गांधी आज सांसद मार्च थाने पर पहुंचकर दोषियों एवं आदेश देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि जवाब तो देना ही होगा कील लगी लाठी का जवाब, पैलेट गन का जवाब, आंसू गैस के गोले का जवाब। यह भी पढ़ें- पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंच गए राहुल गांधी, FIR दर्ज...