अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी: त्रिदंडी स्वामी
गोपालगंज, अप्रैल 10 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड के बखरी गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान गुरुवार की रात श्री श्री 108 गंगापुत्र लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने प्रवचन सुनाया। कहा कि अत्याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाना कायरता की पहचान है। उन्होंने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि युद्धभूमि में अपने सगे-संबंधियों को देखकर पांडव पुत्र अर्जुन भावुक हो गए थे। यह कायरता नहीं बल्कि मानवीय संवेदना का परिचायक था। स्वामी जी ने कहा कि महाभारत युद्ध आरंभ होने से पहले भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। जिससे उनके मन का मोह भंग हुआ। इसके बाद अर्जुन ने धर्म और न्याय की रक्षा के लिए धनुष उठाया। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ युद्ध किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सत्य एवं धर्म के मार्ग पर चलने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.