फिरोजाबाद, मार्च 3 -- मैनपुरी का युवक सिरसागंज क्षेत्र में कार खराब होने के बाद रुक गया था। वह कार को सही कराने की बजाए लगातार शराब का सेवन करता रहा। कार के अंदर ही सोता रह गया और फिर उसका गला सूख गया। इसके बाद नशे की हालत में ही उसकी मौत हो गई। मामला सिरसागंज के गुंजन चौक के पास का है। यहां पर शनिवार को एक कार अचानक खराब हो गई। इस कार में मैनपुरी के भोगांव के हिमायूंपुर निवासी सोनू (38) पुत्र रमेश और उसका मौसेरा भाई प्रताप बैठे हुए थे। कार प्रताप की थी। सोनू कार को किराए पर चलाता था। वह काफी शराब पीने का आदी था। प्रताप ने सोनू से कहा कि वह कार का सर्किट खराब हो गया है उसको सही कराकर कार को ले जाए। इसके बाद मौसेरा भाई चला गया। गुंजन चौक के आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कार में बैठे युवक सोनू द्वारा लगातार शराब का सेवन किया जा रहा था...