कटिहार, अप्रैल 28 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र प्रखंड के ई-किसान भवन के सभागार में उर्वरकों के संतुलित उपयोग और समेकित उर्वरक प्रबंधन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य और उन्नत खेती के गुरु सिखाए गए ।कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता ने यूरिया डीएपी सहित अन्य उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल पर चिंता जाता है। वर्तमान में उर्वरकों का अनियंत्रित प्रयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ मिट्टी की संरचना के लिए भी खतरा बनता जा रहा है ।उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान अगर वैज्ञानिक पद्धति का अनुसरण करें तो कम लागत में अधिक और सुरक्षित पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की स...