किशनगंज, दिसम्बर 24 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले में अत्यधिक ठंड व शीतलहर को लेकर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। बुधवार से कक्षाएं 10 बजे सुबह से 3 बजे तक संचालित होगी। ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना के मद्देनजर डीएम विशाल राज ने मंगलवार को पत्र जारी कर जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों,(प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों की सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों को 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा। यह आदेश 24 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...