अत्यधिक गरीबी हटाने में भारत अव्वल, 12 सालों में 27.1 फीसदी से घटकर रह गई केवल 2.6%: विश्व बैंक
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- भारत में पिछले एक दशक से अधिक समय में अत्यधिक गरीबी अच्छी-खासी कम हुई है। विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 के 27.1 प्रतिशत से घटकर 2023 में 2.6 प्रतिशत रह गई। इस दौरान देश में अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट 'इंडिया पॉवर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ' के मुताबिक, वर्ष 2011 से 2023 के दौरान गरीबी रेखा (प्रतिदिन 4.20 अमेरिकी डॉलर आय) से नीचे रहने वाली आबादी का अनुपात भी 57.7 प्रतिशत से घटकर 16.1 प्रतिशत रह गया। अत्यधिक गरीबी के आकलन के लिए प्रतिदिन तीन अमेरिकी डॉलर की सीमा तय की गई है। ये आंकड़े 2021 की क्रय शक्ति समता (पीपीपी) पर आधारित हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व बैंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.