हरिद्वार, अगस्त 10 -- निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की पूरे सावन चल रही शिव साधना लगातार जारी है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित शिव साधना में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव अत्यंत सरल हैं। उन्हें अपने भक्तों से किसी वैभव की अपेक्षा नहीं होती। केवल एक लोटा जल और बेलपत्र अर्पित करने से ही महादेव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि सावन भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम अवसर है। इस दौरान मन, वचन और कर्म से सात्विक रहकर गंगाजल मिश्रित पंचद्रव्यों से प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सावन शिवरात्रि पर कैसे बनाएं पार्थिव शिवलिंग, कब और कैसे करें विसर्जन जलाभिषेक के समय मां पार्वती का ध्यान भी करना च...