अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है रामपुर तिराहा कांड: प्रेमचंद अग्रवाल
रिषिकेष, अक्टूबर 2 -- ऋषिकेश व आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को रामपुर तिराहा कांड की बरसी मनाई गई। विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर रामपुर कांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में रामपुर तिराहा की बरसी पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने वर्ष 1994 में रामपुर तिराहा में हुई पुलिस कार्रवाई में प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। रामपुर तिराहा कांड उत्तराखंड के इतिहास का एक अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अखिलेश मित्तल, लक्ष्मण सिंह, महेश बिष्ट, विनोद राजभर, दीपक बिष्ट, अजय भट्ट आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.