अत्यंत पिछड़ी जनजाति का पारिवारिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से
साहिबगंज, मार्च 28 -- साहिबगंज। समेकित जनजातीय विकास अभिकरण (साहिबगंज) के तत्वावधान में अत्यंत पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समुदाय के समग्र विकास एवं उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से एक व्यापक पारिवारिक सर्वेक्षण (हाउस होल्ड सर्वे) एक अप्रैल से जिला में शुरू होगा। यह सर्वेक्षण झारखंड सरकार के निर्देश पर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। जिले के बरहेट, बरहरवा, बोरियो, मंडरो, पतना, राजमहल, साहिबगंज व तालझारी में यह सर्वेक्षण होगा। कुल 320 गांवों एवं 501 बस्तियों के लगभग 15,809 परिवारों (कुल जनसंख्या लगभग 70,644) को इस अभियान के तहत शामिल किया गया है। इस अभियान के तहत जिले के सभी पीवीटीजी परिवारों तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए घर-घर जाकर मोबाइल एप के माध्यम से विस्तृत जानकारी संकलित की जाएगी। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य पीवीटीजी समुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.