सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को वोकेशनल पाठ्यक्रम से संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। मौके पर जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों से आए वोकेशनल शिक्षकों एवं ट्रेनरों को प्रमाण पत्र दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान शिक्षकों ने भी वोकेशनल शिक्षा को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे रोजगारोन्मुखी शिक्षा का मजबूत माध्यम बताया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आदित्य राज, जिला वोकेशनल इंचार्ज जितेन्द्र पंडा, स्कूल के प्राचार्य अब्राहम केरकेट्टा, शिक्षक सत्यजीत कुमार सहित जिले के सभी वोकेशनल ट्रेनर एवं शिक्षक उपस्थित थे।

शिक्षा की उपयोगिता मौके पर आदित्य राज ने कहा कि वोकेशनल शिक्षा वर्तमान समय में विद्यार्थियों के लिए अत्यं...