अतेंद्र मिस्टर और खुशी को चुना गया मिस फ्रेशर
प्रयागराज, सितम्बर 18 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में शुक्रवार को नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'नवपल्लवागमनम्' कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभाशीष दिया। कार्यक्रम में संस्कृत प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई, जिसके माध्यम से अतेंद्र कुमार मिश्र को मिस्टर फ्रेशर और खुशी मिश्रा को मिस फ्रेशर चुना गया। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार गुप्त, प्रो. विवेक कुमार सिंह, प्रो. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.