हापुड़, मई 12 -- हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अतुल हत्याकांड में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की मां ने भाजपा के जिला मंत्री समेत चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का दावा है कि जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होगा, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा। ग्राम गालंद निवासी मधु तोमर ने तहरीर में बताया कि प्लॉट विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर गांव के मंजीत, भाजपा जिला मंत्री नवीन तोमर, ब्रजमोहन और श्रीपाल उर्फ पप्पू उनके बेटे अतुल को लगातार धमकी दे रहे थे। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शादी में हुए विवाद के बाद पिलखुवा में ...