बरेली, मार्च 22 -- सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट द्वारा बरेली क्लब में चतुर्थ सनातनी मेले में प्रसिद्ध अतुल पंडित म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। अतुल पंडित ने अपनी शानदार कला और भावपूर्ण अभिव्यक्ति से मेले का माहौल भक्तिमय बना दिया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनके द्वारा गाए गए कृष्ण और राधा के भक्ति गीतों ने उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। ‎मेले के बाद बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेले में विभिन्न स्टॉलों पर साड़ियों, सूट, ज्वेलरी, और अन्य वस्तुओं की बिक्री जोरों पर रही। इसके साथ ही, मेले में विधायक संजीव अग्रवाल, एमपी आर्य, वन मंत्री अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल और अन्य ट्रस्...