गंगापार, मार्च 31 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की फूलपुर इकाई का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें अतुल अध्यक्ष, आलोक मंत्री व मो.मुमताज कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।बीआरसी फूलपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की फूलपुर इकाई का चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक शैलेन्द्र शुक्ल दीपक, मसूद अहमद, राधे कृष्ण की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुबह नामांकन के बाद दोपहर तक शिक्षक मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 401 मत पड़े। 443 मतों में से 401 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारियों की देखरेख में मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर अतुल कन्नौजिया ने 263 वोट पाकर 130 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की, जबकि दिनेश चंद...