भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। सालों बाद राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे तो कॉलेज के हरेक दर-ओ-दीवारों को निहारा। इस दौरान कॉलेज के अतीत यानी पुरातन छात्र न केवल वर्तमान छात्रों से रूबरू हुए बल्कि कॉलेज में बिताए गये हरेक लम्हों को ताजा किया। वहीं मौजूदा छात्रों ने पुरातन छात्रों से उनके अनुभव को जाना और सफलता के गुर सीखे। ये अवसर था राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित एलुमनी मीट-2026 का। इस मौके पर कॉलेज के पूर्व छात्र (एलुमनी), वर्तमान छात्र एवं शिक्षक एक ही मंच पर एकत्रित हुए। इस मौके पर पुरानी यादों का आदान-प्रदान हुआ तो इन छात्रों का संस्थान के प्रति जुड़ाव और अधिक सशक्त हुआ।कार्यक्रम का आगाज पंजीकरण एवं स्वागत सत्र से हुआ। इस मौके पर अतिथियों एवं एलुमनी छात्रों का पुष्प (फूल) देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुराने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.