नई दिल्ली, जून 22 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों को एक साझा भविष्य के निर्माण में निवेश करके आगे बढ़ना चाहिए और अतीत को भुला देना चाहिए। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित प्रसिद्ध माता खीर भवानी मंदिर गईं और वार्षिक मेले के अवसर पर वहां आए कश्मीरी पंडितों से बातचीत की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि मेले में बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित आए हैं और कश्मीर के लोग पूरे दिल से उनका स्वागत करते हैं। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहन अतीत में जो कुछ भी हुआ उसे भूल जाएं और भविष्य की ओर देखें। यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : खीर भवानी मेले में बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या : भाजपा

हिंदी हिन्दुस्तान...