अतीक गैंग के शूटर को गया जी से प्रयागराज ले गई यूपी पुलिस, पांच लाख का इनामी है अरमान
गया जी, अक्टूबर 4 -- बिहार के गया जी केंद्रीय कारा में बंद अतीक गैंग के शूटर मो. अरमान को रविवार की शाम उत्तर प्रदेश पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज ले गई। उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी और पांच लाख के इनामी अरमान को ले जाने के लिए प्रयागराज पुलिस की टीम यहां पहुंची थी। यूपी पुलिस उससे उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ करेगी। अरमान के गया जी जेल में बंद होने के खुलासे के बाद प्रयागराज पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए एक अक्तूबर को सिविल कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट का आदेश प्राप्त होने के बाद रविवार को जेल की कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शाम पांच बजे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज पुलिस अरमान को अपने साथ लेकर निकल गई। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने अरमान को यूपी पुलिस द्वारा ले जाए जाने की पुष्टि की है। यह भी पढ़ें- अतीक गैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.