अतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनाम
कार्यालय संवाददाता, अक्टूबर 3 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चर्चित माफिया रहे अतीक अहमद की गैंग के जिस शूटर को यूपी पुलिस पिछले 3 सालों से खोज रही है, वो बिहार के गयाजी सेंट्रल जेल में बंद मिला। शूटर का नाम मोहम्मद अरमान है। वो प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है। वह बीते 3 साल से फरार चल रहा था और उस पर 5 लाख का इनाम भी रखा हुआ है। जैसे ही उसके गयाजी जेल में बंद होने की सूचना मिली, प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस गयाजी पहुंच गई और उसे यूपी ले जाने के लिए कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मांगी। उत्तर प्रदेश पुलिस अतीक गैंग के शूटर अरमान को साल 2023 से तलाश रही थी। वह वह गयाजी शहर में फायरिंग करने के एक मामले में जेल में बंद था। यूपी पुलिस की एक टीम बीते 30 सितंबर को गयाजी पहुंची और सेंट्रल जेल में बंद अरमान की पहचान की। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.