अतीक के बेटे से MLA पल्लवी पटेल की मुलाकात चर्चा में, अबान की मौत के बाद पहुंचीं ढांढस बंधाने
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की पिछले दिनों एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अबान के जनाजे में यूं तो अतीक परिवार के करीबियों की भारी भीड़ जुटी थी लेकिन राजनीतिक लोगों ने दूरी बनाए रखी। इस बीच यूपी की सिराथू सीट से समाजवादी पार्टी की विधायक और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में अतीक के परिवार से मुलाकात की जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। पल्लवी ने अतीक के बेटे अहजम से मिलकर अबान की मौत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। वह अतीक के भाई अशरफ के बच्चों से भी मिलीं। बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल 2023 की रात हत्या कर दी गई थी। जबकि 13 अप्रैल 2023 को यूपी एसटीएफ ने अतीक के बेटे असद को झांसी में एक एनकाउंटर में मार गिराया था। असद, 24 फरवरी 2024 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.