प्रयागराज, अगस्त 24 -- Allahabad Highcourt Decision: माफिया अतीक अहमद के बेटे मो उमर को हाईकोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने अपहरण और 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में जेल में बंद मोहम्मद उमर की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्रथमदृष्टया गंभीर आरोप हैं और अपहरण के बाद कथित तौर पर दी गई 1.20 करोड़ रुपये की रंगदारी का मामला अभी विचारण का विषय है। शिकायतकर्ता की गवाही और जिरह भी वर्ष 2024 से जारी है। यह आदेश न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने मो उमर की ज़मानत अर्जी खारिज़ करते हुए दिया। मामला प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में दर्ज वर्ष 2023 के मुकदमे से संबंधित है। उमर और अन्य के खिलाफ बिल्डर मो मुस्लिम ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147, 364-ए, 386, 307, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। अभियोजन के अनुसा...