प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शस्त्र लाइसेंस जारी कराकर इसका दुरुपयोग करने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने माफिया अतीक अहमद गैंग के हिस्ट्रीशीटर मो. इदरीस उर्फ बबलू का डबल बैरल और रिवॉल्वर सहित कुल 15 लाइसेंस निरस्त किए हैं। किसी ने शस्त्र से हत्या कर दी तो किसी ने गलत पता दिया या फिर अपनी जानकारी छिपाई, इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

लाइसेंस निरस्ती का कारण मो. इदरीस उर्फ बबलू का लाइसेंस सिविल लाइंस थाने की संस्तुति पर किया गया है। रेलवे ठेकेदार मो. इदरीस पर हिस्ट्रीशीटर होने का आरोप है। वहीं नैनी बाजार निवासी विनय जायसवाल का पिस्टल और डबल बैरल बंदूक का लाइसेंस निरस्त किया गया है। चक्काजाम, भड़काऊ भाषण, बलवा कराने के आरोप में निरस्त किया गया है। करछना के रहने वाले कमलाकांत द्विवेदी ने सिविल लाइंस थाने का पता दिखाया, उ...